back to top

नाटक में दिखा राजनाथ सिंह के जीवन का संघर्ष

लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्म दिन टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रागण में भव्य व दिव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रहे। मुख्य अतिथि को विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने बुके देकर विद्यालय के प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव आईडी यादव तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने तुम जियो हजारो साल-साल के दिन हो पवास हजार एवं वन्दे मात्रम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर राजनाथ सिंह जी की लम्बी उम्र की कामना की। उनके जन्मदिन पर नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित हुई जिसमें उनके बचपन से लेकर आज तक के जुझारू जीवन को दशार्या गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने कहा कि उनका जन्मदिन हम सभी को कर्म पर तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में आज तक कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा बल्कि लगातार आगे बढ़कर भारत का भविष्य संवारने में लगे हुए है। विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह ने उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे प्रदेश के शिक्षामंत्री मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गृहमंत्री और आज भारत सरकार के रक्षामंत्री है। जिसके कारण भारत की सीमाए सुरक्षित हुयी है। ऐसे युग पुरुष का जन्मदिन मनाकर विद्यालय परिवार और हम सभी धन्य हो गये है। मैं अपने विद्यालय परिवार की ओर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना करती हूँ। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक महादेव प्रसाद यादव ने कलाकरों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर टीम प्रमुख अमित दीक्षित को भी सम्मानित करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...

पारिवारिक मूल्यों पर विचार रखेंगे विद्वान

लखनऊ। समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे अवध फाउण्डेशन की की ओर से रविवार 12 जुलाई को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित कार्यालय सभागार...

16 को भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा...

भातखंडे के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में 69 प्रतिशत लड़कियां

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को कलामंडपम में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...

पारिवारिक मूल्यों पर विचार रखेंगे विद्वान

लखनऊ। समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे अवध फाउण्डेशन की की ओर से रविवार 12 जुलाई को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित कार्यालय सभागार...

16 को भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा...

श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के प्रचार के लिए निकाली यात्रा

लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की...

संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना है : डॉ. सरिता श्रीवास्तव

सरल संस्कृत भाषा शिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित गृहे गृहे...