back to top

विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 की घोषणा, पोस्टर लांच

विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे : डॉ अगम दयाल
एक लाख विद्यार्थियों को उत्सव में सहभागिता कराने का लक्ष्य
लखनऊ। तनावमुक्त शिक्षा, सफल जीवन के लिये विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये सामाजिक संस्था सोसायटी आफ कैरियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) एवं जनविकास महासभा द्वारा आयोजित विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 का पोस्टर विमोचन कर उत्सव के प्रारम्भ होने की घोषणा की गई। संस्था के कार्यालय में विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 के शुरू होने की घोषणा करते हुये सोक्ट के अध्यक्ष डा. अगम दयाल ने बताया कि सामाजिक संस्था सोसायटी आफ कॅरियर टेक्नोलॉजी विगत 22 वर्षों से विद्यार्थियों की शिक्षा एवं रोजगार जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है उसी क्रम में संस्था द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा एवं उसके पश्चात कॅरियर को लेकर होने वाले तनाव को कम करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के प्रति प्रोत्साहित कर एवं प्रतिभा को कॅरियर बनाने के लिये प्रोत्साहित करने का कार्य विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के माध्यम से किया जायेगा। डा. अगम दयाल ने बताया कि विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 इस उत्सव के अंतर्गत सम्पूर्ण शैक्षिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों के लिये जगह जगह कार्यक्रम किये जायेंगे और विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित करने हेतु सकारात्मक रूप से समाज को जोड़ा जायेगा उसके लिये सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सोक्ट के उपाध्यक्ष अनूप गौड़, जूही सोनाली, जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री एवं परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख अजय यादव, सृजन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डा. अमित सक्सेना, जनविकास महासभा की संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

भगवान की शरणागति ही मनुष्य की रक्षा का एकमात्र साधन है: रामशरण दास

लखनऊ। श्री दुगार्जी मंदिर शास्त्री नगर में चल रही भागवत कथा में रविवार को वृंदावन से पधारे प्रज्ञाचक्षु संत रामशरण दास जी महाराज ने...

बिखर रहे पारिवारिक और समाजिक संबंध : धीरेन्द्र वशिष्ठ

सिमटता परिवार, निपटते रिश्ते, सिसकता अकेलेलखनऊ। संयुक्त परिवार की व्यवस्था से अलग आज एकल परिवार में सदस्यों को संबल देने वालों का अकाल सा...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर होगी फूलों की वर्षा, तैयारी शुरू

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अमीनाबाद, मोतीनगर, अलीगंज व डालीगंज से भगवान की रथ यात्राएं...

रुक्मिणी विवाह के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा

नवें दिन रुक्मिणी विवाह और सुदामा प्रसंग के बाद भव्य भंडारा भी हुआलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई...

कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है सनी देओल व अक्षय खन्ना की ‘इक्का’

लखनऊ। सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का रिलीज हो गई है। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म में 2...

हुसैनाबाद के छोटे इमामबाड़े में याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन

लखनऊ। अंजुमन गुलजारे पंजतन ने हुसैनाबाद के इमामबाड़ा मोहम्मद अली शाह छोटा इमामबाड़ा में याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल...

भगवान की शरणागति ही मनुष्य की रक्षा का एकमात्र साधन है: रामशरण दास

लखनऊ। श्री दुगार्जी मंदिर शास्त्री नगर में चल रही भागवत कथा में रविवार को वृंदावन से पधारे प्रज्ञाचक्षु संत रामशरण दास जी महाराज ने...

बिखर रहे पारिवारिक और समाजिक संबंध : धीरेन्द्र वशिष्ठ

सिमटता परिवार, निपटते रिश्ते, सिसकता अकेलेलखनऊ। संयुक्त परिवार की व्यवस्था से अलग आज एकल परिवार में सदस्यों को संबल देने वालों का अकाल सा...