back to top

Sultanpur : शादीशुदा प्रेमिका की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले के थाना करौदी कला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके छह साल के बच्चे को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, करौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्र पुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुजरात में नौकरी करता है और उसकी पत्नी हौसिला देवी (40) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। पुलिस ने बताया कि इस बीच हौसिला देवी का कथित तौर पर गांव के ही व्यक्ति बिंदे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत चल रही थी।

उन्होंने बताया कि हाल में बिंदे और हौसिला के मध्य किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और उसने बिंदे का फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात बिंदे कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा, तब हौसिला के दो बच्चे दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे और वह अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी।उन्होंने बताया कि बिंदे ने हौसिला के गले पर वार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...