back to top

कोरोना वायरस से छात्रों को किया जागरूक

-महाराजा बिजली पासी राजकीय में चार दिवसीय वेबिनार में दी कई जानकारी

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार गुरुवार को संपन्न हुआ। यह वेबिनार ह्यूमिनिटी एंड ह्यूमन काटास्रोपी: ए हिस्टोरिकल एंड लिटरेरी प्रेस्पेक्टिव इन द लाइट ऑफ कोविड 19 शीर्षक पर हुआ।

इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव आबकारी, गन्ना एवं चीन उद्योग संजय आर भूसरेड्डी थे, जिन्होंने अपने कोविड 19 से सम्बंधित समस्त ऐतिहासिक, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए प्रदेश सरकार ने इस दिशा में की जा रहे सराहनीय पहल की जानकारी देते हुए घर पर रह कर अध्यात्म और योग प्रधान दिनचर्या का महत्व समझाया।

वेबिनार के अंतिम दिन बतौर मुख्य वक्ता स्वास्थ्य मंत्रालय की उपायुक्त डॉ. जोया अली रिजवी ने कोरोना महामारी का विश्वव्यापी स्वरुप और भारतवर्ष में इस विभीषिका से लड़ने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को जागरूक किया। इस वेबिनार में प्रतिभाग करने वाले छात्रों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये। जिसमें उनके द्वारा कोरोना वायरस से सम्बंधित विभिन्न ऐतिहासिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इस महामारी से बचने के लिए अनुशासित जीवन बिताने की अनुशंसा की गयी।

कार्यक्रम की संरक्षिका एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजू दीक्षित ने इस सराहनीय पहल पर कॉलेज की वेबिनार आयोजन समिति की डॉ. सनोबर हैदर, डॉ. श्वेता मिश्रा और डॉ. सरिता सिंह की प्रशंसा करते हुए समस्त वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, बच्चों में दिखा आत्मविश्वास

स्टारडस्ट : व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभालखनऊ। शुक्रवार को ताल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...