back to top

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसके पास भी किसी प्रकार के ठोस सबूत हैं, वह उन्हें विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपे। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, जो लोग कभी ‘जय श्री राम’ कहने पर रामभक्तों पर लाठी और गोली चलाते थे, वही आज इस मामले में उपदेश दे रहे हैं। बाबर की पूजा करने वाले आज राम की बात कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मामले में अनर्गल बयानबाजी से बचें और जांच पूरी होने का इंतजार करें। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या धाम की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए नकद और कीमती आभूषणों में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दानपात्रों से निकाले गए सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों को नकली वस्तुओं से बदला गया, वहीं कुछ मामलों में दान की रकम में हेराफेरी और चोरी की आशंका भी जताई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह टीम दान की गिनती, लेखा-जोखा, बैंक में जमा प्रक्रिया और इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...