back to top

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, बच्चों में दिखा आत्मविश्वास

स्टारडस्ट : व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लखनऊ। शुक्रवार को ताल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में आयोजित स्टारडस्ट – व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का एक यादगार उत्सव बन गया। कार्यक्रम में आर्ट इन मोशन, फ्यूजन फिट, कंगारू किड्स जूनियर्स एवं यूपीएल स्टूडियोज के बच्चों ने नाटक और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आर्ट इन मोशन के विद्यार्थियों द्वारा ‘सच्चे सपने’ का मंचन किया, जिसका लेखन एवं निर्देशन अमृता सिंह ने किया। वहीं फ्यूजन फिट के बच्चों ने ‘महंगाई का महा धमाका’ के माध्यम से समसामयिक विषय को रोचक और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस नाटक का लेखन एवं निर्देशन ऋचा खरे द्वारा किया गया। कंगारू किड्स जूनियर्स ने ‘प्लेटफॉर्म’ का मंचन किया, जिसका निर्देशन विकास श्रीवास्तव तथा सह-निर्देशन काजल भाटिया ने किया। वहीं, कंगारू किड्स सीनियर्स के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध व्यंग्य नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ को मंच पर जीवंत किया। इसका निर्देशन विकास श्रीवास्तव तथा सह-निर्देशन अमृता सिंह ने किया। नाट्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ ‘राम आएंगे’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘मैं और तू’, ‘मेरा वाला डांस’, ‘करंट लगा’, ‘डांस का भूत’ तथा ‘एसआरके मेडली’ जैसी नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इन प्रस्तुतियों की कोरियोग्राफी वैष्णवी भाटिया, इशिता विंदलेश एवं हिमांशु मस्से द्वारा की गई। इसके अलावा यूपीएल स्टूडियोज के कलाकारों ने बॉलीवुड, जैज फंक, कथक और सेमी क्लासियल प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। संस्था की संस्थापक वैष्णवी भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को मंच पर अपनी सीख, मेहनत और रचनात्मकता को प्रस्तुत करने का अवसर दिया। कई सप्ताह की तैयारी के बाद बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी, जिसे अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहा। जोरदार तालियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुए स्टारडस्ट ने एक बार फिर यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चों की कल्पनाशीलता और प्रतिभा किसी भी मंच को जीवंत बना सकती है।

RELATED ARTICLES

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...

नये मौके तलाशना चाहती हूं : हेली शाह

'गुल्लक' जैसी कास्ट के साथ काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहालखनऊ। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही...