back to top

KGMU वीसी के लिए डा. संजीव मिश्रा की मजबूत दावेदारी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विपिन पुरी का कार्यकाल अगले माह खत्म हो रहा है। जहां राजभवन में नये वीसी के लिए साक्षात्कार शुरू हो गये हैं वहीं केजीएमयू कैम्पस में नये वीसी के नामों पर कयासों की चर्चा का दौर जारी है। सूत्र बताते हैं कि डा. संजीव मिश्रा की मजबूत दावेदारी है, कुर्सी की दौड़ में संस्थान के कई वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं।

केजीएमयू कुलपति का कार्यकाल तीन सालों का होता है। कुलपति प्रो. विपिन पुरी अगले माह अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। इससे पहले से राजभवन में नये वीसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सूत्र बताते हैं कि यहां के पूर्व कुलपति समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक इस दौड़ में शामिल हैं। जो बीते कई माह से अपना जुगाड़ बिठाने के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं। केजीएमयू के वरिष्ठ चिकित्सक और मौजूदा समय में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा का नाम तय माना जा रहा है। पल्मोनरी मेडिसीन विभाग के डा. सूर्यकान्त भी काफी समय से इस पद पर आसीन होने के लिए गुणाभाग कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि खुद को प्रबल दावेदार मानते हुए उन्होंने भी आवेदन किया है। यहां के पूर्व कुलपति रहे प्रो. एमएलबी भट्ट भी एक बार और किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं। एनेस्थिीसिया विभाग के प्रो. जीपी सिंह भी कुलपति बनना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका फार्म ही रिजेक्ट हो गया और वह साक्षात्कार तक लिए पहुंच ही नहीं पाये। पद की इस दौड़ में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी दावेदारी भी बेहतर मानी जा रही है। जिनमें लोहिया संस्थान की निदेशक डा. सोनिया नित्यानंद और केजीएमयू की डा. शैली अवस्थी है।

सूत्रों की मानें तो कुर्सी का मुकाबला फिलहाल अब डा. संजीव मिश्रा और डा. सोनिया नित्यानंद के बीच ही है। जिसमें डा. संजीव मिश्रा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ माह पहले तक यह भी कयास लगाया जा रहा था कि प्रो. विपिन पुरी का कार्यकाल बढ़ सकता है। केजीएमयू के कई चिकित्सकों की नाराजगी भी उनके कार्यकाल न बढ़ने की एक वजह बतायी जा रही है। बहरहाल कई चिकित्सकों ने संभावित नये वीसी के साथ अभी से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...