back to top

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में इतने अंक की आई तेजी

मुंबई। Share Market Today : विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत रहने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 418.54 अंक चढ़कर 78,402.92 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 107.85 अंक की बढ़त के साथ 23,766.20 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयर को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को।,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत उछलकर छह सप्ताह के उच्च स्तर 77,984.38 अंक पर जबकि निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 अंक पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...