back to top

गोण्डा में अपहृत बच्चे को एसटीएफ ने छुड़ाया, युवती समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में कर्नलगंज क्षेत्र से अपहृत छह साल के बच्चे को पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को सकुशल छुड़ा लिया और सभी अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गोण्डा में शुक्रवार को अपह्म्त बच्चा सकुशल मिल गया है।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के लिए दो लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गयी है। अवस्थी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) की अगुवाई में जनपद गोण्डा के कर्नलगंज क्षेत्र से छह साल के बच्चे का अपहरण कर चार करोड रूपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह के सूरज पांडेय, छवि पांडेय (पत्नी सूरज पांडेय), राज पांडेय, उमेश यादव और दीपू कश्यप को गोण्डा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अवस्थी ने बताया कि दो बदमाश दीपू और उमेश मुठभेड़ में घायल हो गये जबकि अपहृत बालक सकुशल बरामद हो गया।

अपहरण में इस्तेमाल आल्टो कार, 32 बोर की एक पिस्तौल, दो अदद 315 बोर तमंचा भी बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि अपहर्ताओं ने वारदात को अंजाम देने के बाद फोन पर परिजनों से चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी गुटखा मसाला के एक बड़े व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता के छह वर्षीय पौत्र का आल्टो कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

बताया जाता है कि शुक्रवार को दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के बहाने से आए और मास्क वितरित करते हुए लोगों का नाम एक कागज पर लिखा।उन्होंने कोरोना वायरस के कारण मोहल्ले को सेनिटाइजेशन कराने व सेनिटाइजर का वितरण करने का झांसा भी दिया था। पुलिस ने बताया था कि वे राजेश गुप्ता के छह वर्षीय पौत्र को थोड़ी दूर पर खड़ी गाड़ी से सेनिटाइजर देने के बहाने अपने साथ ले गए और बाद में बच्चे को लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद एक महिला की आवाज में फोन करके चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...