back to top

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षण
लखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार 16 अगस्त को हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित होटल क्लासिक कलेक्शन निकट हैनीमैन चौराहा में किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। इसमें सौन्दर्य और टैलेंट के एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं होगी। इसका पोस्टर मंगलवार 4 अगस्त को रेल विहार कॉलोनी परिसर में नव अंशिका की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी और रेल विहार सोसाइटी की गरिमा श्रीवास्तव और रचना सिंह के द्वारा जारी किया।
इस अवसर पर उपस्थित नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ में रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो आकर्षण का केन्द्र बनेगा वहीं नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 और स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2026 के साथ ही बेस्ट हेयर स्टाइल, ड्रेस, स्माइल, पर्सनैलिटी, परफार्मेंस, रैंप वॉक, मेकअप, डांस, टैलेंट, मेंहदी, सुंदरी, कजरा, चूड़ी श्रंगार, एक्सप्रेशन, सिंगर, आनार्मेंट, फुटवियर और नेल्स के टाइटल अवार्ड भी दिए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं दूरभाष 9721700025 और 9335222238 पर भी संपर्क कर सकती हैं। इसके सह-संयोजक थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। जो कि इस साल शनिवार 15 अगस्त को है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण इस साल इसे उसके अगले दिन रविवार 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव, शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। झूलों और गीतों का आनंद लेती युवतियां और महिलाएं प्रकृति की उमंग से सराबोर होते हुए हरे रंग के लहंगे, चोली, सलवार सूट और साड़ी को पहन कर इस प्रकृति पर्व को मनाती हैं। ऐसे में नए दौर की महिलाओं की रुचि अनुरूप इस बार हरियाली उत्सव सीजन फाइव खुशहाल लाइफ का आयोजन भी नए रूप में किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...