back to top

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के मंडलायुक्त बदले गए हैं, जबकि आवास, कृषि, गृह, ऊर्जा, औद्योगिक विकास और शहरी नियोजन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार अनिल ढींगरा को गोरखपुर मंडलायुक्त पद से हटाकर आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमा तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है।

इन्द्र विक्रम सिंह, जो अब तक कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक थे, उन्हें मंडलायुक्त, गोरखपुर नियुक्त किया गया है।प्रमुख सचिव रविन्द्र को उनके वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वैभव श्रीवास्तव, जो पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें मंडलायुक्त, बस्ती बनाया गया है।प्रकाश बिन्दु, जो गृह एवं सतर्कता विभाग में सचिव थे, अब प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी संभालेंगे।भूपेन्द्र एस. चौधरी को बरेली मंडलायुक्त पद से हटाकर सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाया गया है।शम्भु कुमार, जो पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे, उन्हें मंडलायुक्त, बरेली नियुक्त किया गया है।

डॉ. लोकेश एम., जो लोक निर्माण विभाग में सचिव थे, अब मंडलायुक्त, प्रयागराज होंगे।सोन्या अग्रवाल को प्रयागराज मंडलायुक्त पद से हटाकर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।संदीप कुमार, जो राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) थे, उन्हें प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुष्प राज सिंह, जो गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव थे, उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा नियुक्त किया गया है।सतीश पाल, जो नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे, अब विशेष सचिव, गृह विभाग बनाए गए हैं।

वहीं डॉ. बलकार सिंह से आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमा एवं सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का कार्यभार वापस लेते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) नियुक्त किया गया है।

ये रही 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

कंगना रनोट ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?

मुंबई। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है।...