back to top

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रश्नपत्र लीक तथा अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश कर रही है, जबकि वह मूल बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा भी अब तक खर्च नहीं कर सकी है।

उन्होंने आरोप लगाया, यह चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर सरकार है। यह सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए बजट लाती है और पूरे बजट की चोरी कराती है।यादव ने कहा कि जिस दल के शासन में भगवान राम के मंदिर के चढ़ावे को लेकर सवाल उठ रहे हों, उससे लोगों को कोई उम्मीद नहीं रह गई है।उन्होंने आरोप लगाया, ‘राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में मुख्य आरोपियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही और उन्हें बचा रही है। ऐसे में सरकार खुद भी चंदा चोर और चढ़ावा चोर है।

यादव ने दावा किया कि बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की हार 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उसकी पराजय का संकेत है।उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा भाजपा का सफाया कर देगी।इससे पहले यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, जिस सरकार से अपना मूल बजट ही 30 से 50 प्रतिशत तक खर्च नहीं हो पाया, वह अब अनुपूरक बजट के नाम पर अपनी नाकामी छिपाने निकली है।

उन्होंने कहा, प्रभु राम के नाम पर राजनीति की सबसे ऊंची चोटी बनाने वाली भाजपा बताए कि जब रामलला के दरबार में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों और कथित गड़बड़ियों पर भी जवाबदेही तय नहीं हो पाई, तब प्रदेश के खजाने की जवाबदेही पर जनता कैसे भरोसा करे?सपा सदस्यों ने विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को भी विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। मानसून सत्र का समापन छह अगस्त होगा।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...