back to top

‘खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया’ : अविनाश

मुंबई। टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने शो के मुश्किल स्टंट्स, अपने डर, रोहित शेट्टी से मिली सीख और शो के दौरान हुए भावनात्मक बदलावों पर खुलकर बात की। बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे पहले आपका शुक्रिया। ‘खतरों के खिलाड़ी’ वाकई शानदार शो है। मेरे लिए यह भारत का सबसे बेहतरीन रियलिटी शो है। मैं जब भी किसी शो में जाता हूं, चाहता हूं कि लोग मुझे एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में देखें। खुशी है कि लोगों के बीच मेरी वही छवि बन रही है। हर शो में मैं अपना असर छोड़ना चाहता हूं और इस बार भी लोगों को वह महसूस हो रहा है। यह पूरी तरह माइंडसेट पर निर्भर करता है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ सिर्फ आपकी शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, इच्छाशक्ति और जुनून की भी परीक्षा लेता है। अगर आपकी मानसिक ताकत मजबूत है, तो आप बड़े से बड़ा डर भी जीत सकते हैं। यही इस शो की सबसे बड़ी चुनौती है।

असल डर तब महसूस होता है, जब आप स्टंट करने के लिए उस जगह पर खड़े होते हैं। चाहे ऊंचाई हो या गहरा पानी, उस वक्त लगता है कि यह कैसे होगा। लेकिन जब आप स्टंट पूरा कर लेते हैं, तब एहसास होता है कि आपने अपने डर पर जीत हासिल कर ली। शुरूआत के दो-तीन सेकंड काफी मुश्किल होते हैं। मन में कई तरह के डर आते हैं कि कहीं काट न लें या कुछ हो न जाए। लेकिन कुछ मिनट बाद सब सामान्य लगने लगता है। यह भी पूरी तरह माइंडसेट का खेल है। बहुत शानदार। वह बेहद प्रेरित करने वाले इंसान हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। उनका अनुशासन और मेहनत देखकर मैं प्रभावित हुआ। लगातार 45 दिन बिना किसी छुट्टी के शूटिंग हुई। हर दिन सुबह जल्दी सेट पर पहुंचना और देर शाम तक काम करना आसान नहीं था। रोहित सर भी पूरे समय हमारे साथ मौजूद रहते थे। उनका जुनून ही इस शो को इतना खास बनाता है। यह बात विशाल ने वहां कही थी।

विराट कोहली हम सभी के पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर किसी ने मेरी तुलना उनसे की है, तो यह मेरे लिए खुशी की बात है। बिल्कुल। मैंने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी। इस शो में कुछ ऐसे पल आए, जब मैंने कैमरे पर अपने बारे में ऐसी बातें शेयर कीं, जो शायद पहले कभी नहीं की थीं। स्टंट पूरा करने के बाद कई भावनाएं बाहर आती हैं। मैं आमतौर पर अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं करता, लेकिन इस शो ने मुझे ऐसा करने पर मजबूर किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे पहले से बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। हां, मेरी करण और ऋत्विक जैसे दोस्तों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनी। ओरी भी इस शो का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज है। लोग उन्हें देखकर काफी हैरान होंगे।

वह इस सीजन के हिडन जेम हैं। दर्शकों ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरे ओटीटी प्रोजेक्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत उत्साहित थे। उन्हें शो का इंतजार है। खासकर वे यह देखना चाहते हैं कि मैंने किस तरह खतरनाक स्टंट किए और उन मुश्किल हालात का सामना कैसे किया। बस इतना कहना चाहूंगा कि आपने हमेशा मुझे प्यार दिया है। उम्मीद है, इस बार भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मेरा सफर आपको पसंद आएगा। आगे भी मैं आपको इसी तरह एंटरटेन करता रहूंगा।

RELATED ARTICLES

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

कंगना रनोट ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?

मुंबई। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है।...

फिल्म रामायण पर छिड़ा विवाद, रामलीला महासंघ की दो टूक- विवादित सीन नहीं हटे तो होगा विरोध प्रदर्शन

मुंबई। रणबीर कपूर, सनी देओल और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर...

यूपी विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

आज पेश होगा 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही...