back to top

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्न
लखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा संचालित नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत आज मंगलवार को विश्वविद्यालय के सुजान सभागार में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं सामाजिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्लोगनों में नशे के दुष्प्रभावों से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का प्रभावशाली संदेश परिलक्षित हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशे के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी ली। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। युवा वर्ग को इस दिशा में जागरूक एवं प्रतिबद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस. पी. सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करते हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत निरंतर विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच एवं व्यवहार का विकास करना है, जिससे विकसित भारत की परिकल्पना को और अधिक सुदृढ़ एवं साकार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...