back to top

ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रो के निर्माण में और तेजी लाये-एम देवराज

ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों एवं लाइनों की परियोजनायें निर्धारित समय से पूरी हो

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एवं उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने मगंलवार ट्रांसमिशन कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि ट्रांसमिशन कारपोरेशन उपकेन्द्रो एवं लाइनों के निर्माण के अपने लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। कारपोरेशन अध्यक्ष एम. देवराज ने कहा कि ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों एवं लाइनों की परियोजनायें निर्धारित समय से पूरी हो, इसके लिये अधिकारी लगातार कड़ी मानीटरिंग करें। आपूर्ति को और बेहतर बनाये जाने के लिये ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रों का समय से पूर्ण किया जाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रों के निर्माण के लिये जमीन की व्यवस्था में शिथिलता एवं लापरवाही पर सख्त कार्यवाई के निर्देश दिये। अध्यक्ष ने प्रस्तावित 220 एवं 132 केवी उपकेन्द्रों के लिये जमीन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। अध्यक्ष ने निगम में चल रही कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की समीक्षा करते हुये कहा कि ऐसे प्रकरणों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करना चाहिए। उन्होंने आॅडिट कार्यों एवं ईआरपी में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। अध्यक्ष ने ट्रांसमिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिला प्रशासन से लगातार सम्पर्क में रहकर स्थानीय व्यवधानों एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल कराते रहें। बैठक में उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

मुख्यमंत्री ने महिला को गाय देने व दिव्यांग की जमीन से कब्जा हटाने के दिए निर्देश

सीतापुर की महिला ने गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की जताई इच्छालखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...