back to top

मुख्यमंत्री ने महिला को गाय देने व दिव्यांग की जमीन से कब्जा हटाने के दिए निर्देश

  • सीतापुर की महिला ने गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की जताई इच्छा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीतापुर निवासी पूनम देवी ने गोपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य सचिव पशुधन को निर्देश दिया कि उन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए।

पूनम देवी सीतापुर के गुरुदेव नगर, हरगांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गोपालन के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती हैं। उनके पास पहले से पांच गाय हैं और अतिरिक्त गोवंश रखने के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध है। उन्होंने और गाय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि दूध आदि की बिक्री से आय बढ़ा सकें।

मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराने के साथ मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंश की देखभाल के लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दिलाई जाए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पूनम देवी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें पात्रता के अनुसार सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने गोसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। पूनम देवी ने श्रावण मास में अपनी इच्छा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनता दर्शन में पहुंचे एक दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जमीन की जांच कराने और नियमानुसार समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: माता-पिता की अनदेखी पर संतान होगी संपत्ति से बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं करने या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाली संतान और आश्रित रिश्तेदारों को बुजुर्ग अपनी...

बस हादसों में पीड़ितों का सहारा बनी योगी सरकार की यात्री राहत योजना, 9 साल में 17.33 करोड़ की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं में यात्रियों और अन्य प्रभावित लोगों को आर्थिक सहारा देने के...

सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

60 साल की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा, गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक बढ़ेगा, पुलिस को मिलेंगे 1323 नए वाहन युवाओं के लिए...