back to top

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: माता-पिता की अनदेखी पर संतान होगी संपत्ति से बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं करने या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाली संतान और आश्रित रिश्तेदारों को बुजुर्ग अपनी संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे। योगी कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि नियमावली के नियम 22 में 22क, 22ख और 22ग जोड़े जाएंगे। नए प्रावधानों के तहत यदि कोई वरिष्ठ नागरिक अपनी संतान या आश्रित रिश्तेदार की ओर से भरण-पोषण नहीं किए जाने अथवा दुर्व्यवहार से पीड़ित है तो वह संबंधित व्यक्ति को अपनी संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। सरकार ने बुर्जुगों के लिए बेदखली की प्रक्रिया को स्पष्ट और समयबद्ध बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे मामलों में वरिष्ठ नागरिक जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत कर सकेंगे।

शिकायतों की सुनवाई 30 दिन के भीतर किए जाने का प्रावधान किया गया है। जिलाधिकारियों को इस प्रकार के मामलों की मासिक रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी, जिससे शिकायतों के निस्तारण की निगरानी की जा सके। सरकार जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए टोलफ्री नंबर भी जारी करेगी। इसका उद्देश्य ऐसे बुजुर्गों को मदद उपलब्ध कराना है जो स्वयं संबंधित कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराने में सक्षम नहीं हैं।

सरकार का मानना है कि संशोधित व्यवस्था से बुर्जुगों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मजबूत होगा और उनके साथ होने वाले अत्याचार एवं दुर्व्यवहार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह प्रावधान परिवार के सदस्यों को वृद्ध माता-पिता की देखभाल और सम्मान के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...

मुख्यमंत्री ने महिला को गाय देने व दिव्यांग की जमीन से कब्जा हटाने के दिए निर्देश

सीतापुर की महिला ने गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की जताई इच्छालखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और...

बस हादसों में पीड़ितों का सहारा बनी योगी सरकार की यात्री राहत योजना, 9 साल में 17.33 करोड़ की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं में यात्रियों और अन्य प्रभावित लोगों को आर्थिक सहारा देने के...

सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

60 साल की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा, गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक बढ़ेगा, पुलिस को मिलेंगे 1323 नए वाहन युवाओं के लिए...