back to top

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस ले लिया गया है। ज्वेलरी ब्रांड गीवा ने विज्ञापन वापस लेने की वजह बताई है और कहा कि इसका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

दरअसल, ज्वेलरी ऐड में पालतू जानवरों के लिए राखी को प्रमोट करने और कृति के बोल्ड ड्रेस पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ। इस मामले में भाजपा सांसद कंगना ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। इन तमाम आलोचनाओं के बाद आखिरकार ब्रांड ने सभी प्लेटफॉर्म से विज्ञापन को वापस ले लिया।

रक्षाबंधन विज्ञापन में, कृति ने अपने भाई और एक पालतू कुत्ते के साथ त्योहार मनाया। ब्रांड के लेटेस्ट पेट कलेक्शन को प्रमोट करते हुए, जिसमें परिवार के चार पैरों वाले सदस्य के लिए भी राखी शामिल थी, उन्होंने अपने भाई से पहले कुत्ते को राखी बांधी। एक्ट्रेस को ब्रैलेट-स्टाइल चोली, शीयर व्हाइट एथनिक श्रग और स्कर्ट में देखा गया। कृति सेनन ने कपड़ों को लेकर हुई आलोचना पर प्रतिक्रिया दी।

मंगलवार को कृति ने विज्ञापन में अपने कपड़ों को लेकर हुए विरोध पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा,त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह रक्षाबंधन को ‘सुरक्षा के बंधन’ के तौर पर देखती हैं और कहा, मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं। हम जानती हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा ठीक वैसे ही कर सकती हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए दुआ करती हैं। और हमारे लिए, यह दुआ और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! आखिर, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं!

कृति ने सवाल किया, और हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? एथनिक फैशन में समय के साथ काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के कल्चर के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से आंका जाता है!! कल्चर और परंपराएं दिल में होती हैं, गले की नेकलाइन में नहीं!

RELATED ARTICLES

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

मुख्यमंत्री ने महिला को गाय देने व दिव्यांग की जमीन से कब्जा हटाने के दिए निर्देश

सीतापुर की महिला ने गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की जताई इच्छालखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और...

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: माता-पिता की अनदेखी पर संतान होगी संपत्ति से बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं करने या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाली संतान और आश्रित रिश्तेदारों को बुजुर्ग अपनी...

बस हादसों में पीड़ितों का सहारा बनी योगी सरकार की यात्री राहत योजना, 9 साल में 17.33 करोड़ की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं में यात्रियों और अन्य प्रभावित लोगों को आर्थिक सहारा देने के...

सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

60 साल की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा, गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक बढ़ेगा, पुलिस को मिलेंगे 1323 नए वाहन युवाओं के लिए...