back to top

बांद्रा, एलटीटी, महबूबनगर व ढेहर बालाजी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

लखनऊ। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अन्याधिक भीड़ को देखते हुए छपरा-ण्लटीटी स्पेशल, गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल, गोरखपुर-महबूबनगर एवं गोरखपुर-ढेहर के बालाजी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 01 सितम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी बान्द्रा टर्मिनस से 02 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार को 06 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 सितम्बर तक गोरखपुर से 09.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद,बस्ती,गोण्डा, बादशाहनगर, ऐशबाग,कानपुर सेन्ट्रल, टुण्डला, आगरा फोर्ट, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस 16.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 सितम्बर बांद्रा टर्मिनस से 22.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह गोरखपुर से 06.25 बजे पहुॅचेगी। इस विशेष गाड़ी में एलएसएलआरडी का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगेंगे।

जबकि 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 सितम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान,देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती,गोण्डा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, भरूवा सुमेरपुर, रगौल, बांदा,चित्रकूट धाम, सतना,कटनी,जबलपुर,इटारसी, भुसावल,नासिक रोड, कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस तीसरे दिन सुबह 07.25 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सीवान भोर 03.15 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 18 कोचों सहित कुल 20 लगाये जायेगे।

वहीं 05303 गोरखपुर-महबूबनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, उरई , वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली,रामगुंडम,काजीपेट, काचीगुडा, शादनगर, जदचर्ला होते हुए महबूबनगर शाम 19.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 05304 महबूबनगर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से गोरखपुर तीसरे दिन सुबह 09.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

इसी क्रम में 05011 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती,गोण्डा, बाराबंकी,गोमतीनगर, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, इटावा, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर,बांदीकुई, दौसा, जयपुर होते हुए ढेहर का बालाजी दूसरे दिन भोर 04.20 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05012 ढेहर का बालाजी-गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 11 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार ढेहर का बालाजी से 09.30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर दूसरे दिन 04.15 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचोंं सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...