back to top

ऋषिकेश-गोरखपुर और नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04304/04303 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन योग नगरी ऋषिकेश से 10 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को तथा गोरखपुर से 11 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04304 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.15 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 20.48 बजे, शाहजहाँपुर से 22.04 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.40 बजे, गोण्डा से 03.25 बजे तथा बस्ती से 04.40 बजे छूटकर गोरखपुर 06.20 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04303 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार गोरखपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 10.00 बजे, गोण्डा से 11.30 बजे, सीतापुर से 15.00 बजे, शाहजहाँपुर से 18.17 बजे, बरेली से 19.14 बजे, मुरादाबाद से 21.00 बजे तथा हरिद्वार से 23.45 बजे छूटकर दूसरे दिन योग नगरी ऋषिकेश 00.55 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

उधर, रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है है। इसके तहत गाड़ी संख्या 04022/04021 (नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली) आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे लगायेगी। यह गाड़ी यात्रा के दौरान गाजिÞयाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती आदि स्टेशनों पर ठहरेगी। इस गाड़ी मे सामान्य, स्लीपर, वतनकुलित श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 09 मई से 11 जुलाई तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी नई दिल्ली से दोपहर 02:00 बजे प्रस्थान करेगी एवं अगले दिन प्रात: 05:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी का लखनऊ स्टेशन पर आगमन रात्रि 11:00 बजे एवं प्रस्थान रात्रि 11:10 बजे रहेगा। वापसी में यही गाड़ी संख्या 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दिनांक 10.05.2025 से 12.07.2025 तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा रात्रि 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस गाड़ी का लखनऊ स्टेशन पर आगमन दोपहर 01:15 बजे एवं प्रस्थान दोपहर 01:25 बजे रहेगा।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...