back to top

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गए
लखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर के उपवन घाट पर नमोस्तुते मां गोमती की आरती की गई। मंदिर की महंत देव्यागिरी के सानिध्य में 11 वेदियों से आरती हुई। इस अवसर पर शंख-घंटों और मंत्रोच्चारण की ध्वनि से तट का वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गए।
मंदिर की ओर से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर होने वाली आरती की कड़ी में वैशाख की पूर्णिमा को भी भव्य आरती हुई। आचार्य ने आरती के समय मंत्रोच्चार किया और पूजन सम्पन्न कराया। इससे पहले मंदिर की मुख्यकार्यकर्ता सहित अन्य सेवादारों ने वेदियों पर रंगोली सजाई और दीप प्रज्जवलित किए। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के शांति सन्देश का प्रचार हुआ। आरती में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने गोमती स्वच्छता का भी संकल्प लिया। मंदिर श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान बुद्ध इस संसार में शांति के दूत बनकर आए। उन्होंने दुनियां को शांति का संदेश दिया। सत्य के मार्ग पर चलने और दया की भावना को प्रचारित किया। कहा कि आज विश्व में जब कई जगहों पर युद्ध और हिंसा का माहौल बना हुआ तो ऐसे मे भगवान बुद्ध का संदेश शांति की राह पर लाने वाला है।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

अधिकमास 17 से, शुभ कार्यों पर लग जायेगा विराम

इसकी शुरूआत 17 मई से होकर 15 जून तक रहेगीलखनऊ। इस वर्ष अधिक मास का शुभ और धार्मिक रूप से विशेष महत्व देखने को...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...

अधिकमास 17 से, शुभ कार्यों पर लग जायेगा विराम

इसकी शुरूआत 17 मई से होकर 15 जून तक रहेगीलखनऊ। इस वर्ष अधिक मास का शुभ और धार्मिक रूप से विशेष महत्व देखने को...