भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा स्थित एलडीए कम्युनिटी पॉइंट पर श्रमिक बंधुओं के सम्मान एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान श्रमिकों को चाय, बिस्कुट, जल, नाश्ता, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। शाखा की महिला सहभागिता टीम ने विशेष सक्रियता दिखाते हुए वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। शाखा अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार गुप्ता ‘जिंदल’ ने कहा कि सेवा ही सच्चा संस्कार है और समाज के वंचित एवं श्रमिक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता ही भारत विकास परिषद की मूल भावना है। कार्यक्रम में सचिव सुरेन्द्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष कविता सिंह गुप्ता, महिला संयोजिका आँचल टुटेजा, सेवा संयोजक प्रशांत जैन सहित शाखा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।





