back to top

सपा सनातन विरोधी पार्टी है, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं, अयोध्या में गरजे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी(सपा) पर जोरदार हमला करते हुए उसे सनातन विरोधी करार दिया और आरोप लगाया कि इसे सिर्फ गाजी और पाजी ही प्यारे हैं। आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए इसे (उपचुनाव को) राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव करार दिया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, समाजवादी पार्टी(सपा) सनातन धर्म विरोधी है। वह सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और महापुरुषों की विरोधी है। यह भारत विरोधी तत्वों और माफिया को गले लगाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा के लोगों का पेशा ही अपराध करना, गुंडागर्दी करना, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाना है। उन्होंने दावा किया कि इनका तो नारा ही था कि समाजवादियों का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष (अखिलेश यादव) के पिछले दो महीनों के ट्वीट (एक्स पर की गयी पोस्ट) को देखिये। उन्होंने इस दौरान जितने भी वक्तव्य दिए हैं, वे इस सदी के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ का विरोध करते हुए दिए हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में दुनिया भर के लोग आकर अभिभूत हो रहे हैं लेकिन पीड़ा सपा को हो रही है।

उन्होंने कहा, जिस चीज से सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, जिससे हर भारतीय का सीना चौड़ा होता हो, जिससे हर व्यक्ति अभिभूत होता हो, उससे समाजवादी पार्टी को पीड़ा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह वही समाजवादी पार्टी है जो बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का विरोध करती है और कहती है कि इसे गाजी (सूफी संत सैयद सालार मसूद गाजी) का (स्मारक) होना चाहिए…उन्हें गाजी और पाजी (अराजक तत्व) प्यारे हैं। उन्होंने सपा पर अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास और (रामलला के नवीन विग्रह की) प्राण प्रतिष्ठा के अलावा अयोध्या के विकास और अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध करने का भी आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...