back to top

सोनभद्र पर बोलीं मायावती- घडियाली आंसू बहाना बंद करें सपा और कांग्रेस

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र में उम्भा गांव के दौरे के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कहा कि सपा और कांग्रेस को घडियाली आंसू बहाने की बजाय वहां के पीड़ित आदिवासियों की जमीन वापस दिलाने में मदद करनी चाहिए। मायावती ने टवीट किया, सोनभद्र काण्ड के पीड़ित आदिवासियों के मुताबिक पहले कांग्रेस एवं फिर सपा के भू-माफियाओं ने इनकी जमीन हड़प ली, जिसका विरोध करने पर, इनके कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा, अब इस घटना को लेकर सपा एवं कांग्रेस के नेताओं को घडय़िाली आंसू बहाने की बजाय वहां पीड़ित आदिवासियों को, उनकी जमीन वापस दिलाने हेतु आगे आना चाहिए।

 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को भी इस मामले में सख्त कदम उठाकर वहां आदिवासियों को उनकी जमीन वापस करानी चाहिए। बसपा फिर से यह मांग करती है। इससे पहले एक अन्य टवीट में मायावती ने सीबीएसई द्वारा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा शुल्क में बढोतरी को वापस लेने की मांग की थी। मायावती ने कहा थी, अभी हाल ही में सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं के लिए परीक्षा शुल्क में जो 24 गुना तक बढ़ोतरी की है, जिसके तहत अब एससी-एसटी छात्रों को 50 रुपए के बजाय 1200 रुपए देने होंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सामान्य वर्ग के छात्रों के शुल्क में भी दोगुनी वृद्घि की गई है। यह अति दुर्भाग्यपूर्ण, जातिवादी एवं गरीब विरोधी फैसला है। सीबीएसई इसे तुरन्त वापस ले।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...