back to top

सोनभद्र नरसंहार: उम्भा में पीड़ित परिवारों से मिलीं प्रियंका

सोनभद्र: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उम्भा गांव आने का अपना वायदा पूरा करते हुए पिछले महीने नरसंहार का शिकार हुए दस आदिवासियों के पीड़ित परिवार वालों से मंगलवार को मुलाकात की और उनकी भूमि वापस दिलाने में पूरी तरह डटकर साथ खड़े रहने का आाश्वासन दिया। प्रियंका को पिछले महीने उम्भा में हुए नरसंहार के तुरंत बाद प्रशासन ने वहां जाने से रोक दिया था। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हालांकि प्रियंका के दौरे को राजनीतिक स्टंट करार दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी टवीट कर कहा कि सपा और कांग्रेस को घड़ियाली आंसू बहाने की बजाय आदिवासियों की जमीन वापस दिलवाने में मदद करनी चाहिए। वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रियंका सीधे उम्भा के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी भूमि मिलने तक वह उनके साथ डटकर खड़ी रहेंगी।

 

उन्होंने कहा, इन लोगों को जब तक जमीन वापस नहीं मिल जाती, हम इनके साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस नेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया, प्रशासन और सरकार अभी भी इनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी फर्जी मामले वापस लिए जाएं। प्रियंका ने क्षेत्र के भूमिहीन लोगों को भूमि देने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा की उचित सुविधाएं देने की मांग की। प्रियंका से आदिवासी महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में बातचीत की। वह खेतों के बीच बनी मेड़ से होकर गांव पहुंचीं क्योंकि भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ था। कांग्रेस महासचिव ने स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात के दौरान उनके कल्याण से जुड़ी जानकारी हासिल की और सरकार की ओर से उठाए गए कदम विशेषकर नरसंहार के बाद उठाए गए कदमों पर चर्चा की।

 

नरसंहार के तुरंत बाद वाराणसी के एक अस्पताल में घायलों को देखने गईं प्रियंका ने वहां मिली एक महिला को देखते ही पहचान लिया। उन्होंने महिला से उसके परिवार वालों की सेहत के बारे में पूछा। अधिवक्ता नित्यानंद द्विवेदी के मुताबिक प्रियंका नरसंहार वाली जगह भी गईं, जो गांव से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। उनके साथ वाहन पर दो महिलाएं साथ गईं। प्रियंका ने वहां उनसे पूरी घटना का ब्यौरा लिया। प्रियंका ने अधिवक्ता द्विवेदी से भी बात की। द्विवेदी पीड़ित परिवारों और मुख्य याचिकाकर्ता रामराज गोण्ड की ओर से मुकदमा लड़ रहे हैं। प्रियंका ने उन्हें दिल्ली बुलाया ताकि इस मसले पर चर्चा कर भावी रणनीति तय की जा सके।

 

उल्लेखनीय है कि सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र स्थित इलाके में 17 जुलाई को एक भूखंड को लेकर हुए संघर्ष में 10 ग्रामीणों की हत्या कर दी गई थी और 28 अन्य घायल हो गए थे। मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने 19 जुलाई को जा रहीं प्रियंका को मिर्जापुर जिला प्रशासन ने बीच में ही रोक लिया था। उनके धरने पर बैठने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया था। अगली सुबह गोलीकांड के पीड़ित कुछ परिवारों ने गेस्ट हाउस आकर प्रियंका से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के मंत्रियों ने इसे प्रियंका का राजनीतिक स्टंट करार देते हुए उभ्भा कांड के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया था।

 

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...