back to top

30 हजार वर्गफीट पंडाल में गूंजेगी श्रीराम कथा

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी करेंगे अमृतवर्षा
लखनऊ। उत्सव द्वारा आयोजित 01 से 09 जून 2026 तक होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर सेवा अस्पताल परिसर, सीतापुर रोड स्थित आयोजन स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगी। कथा व्यास पद्म विभूषण, तुलसी पीठाधीश्वर, पूज्यपाद जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज जी का सानिध्य आशीर्वाद मिलेगा। बैठक में कथा आयोजन की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगभग 30 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल तैयार कराया जा रहा है, जिससे भक्तजन सहजता एवं श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर सकें। कथा स्थल पर बैठने, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में उत्सव संरक्षक डॉ. नीरज बोरा बताया कि कथा व्यास पद्म विभूषण, तुलसी पीठाधीश्वर, पूज्यपाद जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन एवं मंदिर निर्माण के आध्यात्मिक एवं वैचारिक स्तंभों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संतों में से एक हैं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि विषय पर ऐतिहासिक साक्ष्य एवं सनातन परंपरा के पक्ष को देशभर में मजबूती से प्रस्तुत किया। उनके श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का भी केंद्र बनेगी। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मयार्दा, राष्ट्रधर्म एवं मानव मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन स्थल को भव्य धार्मिक स्वरूप दिया जाएगा तथा प्रतिदिन भजन, आरती एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी। भक्तों के लिए कथा श्रवण हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त कर सकें। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में भारत भूषण गुप्ता, राकेश पाण्डेय, रवि तिवारी, गिरजाशंकर अग्रवाल, पंकज बोरा, रूपेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पंकज मिश्र, धीम अग्रवाल, श्याम जी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...