back to top

विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है ‘शिवशक्ति’ प्वॉइंट : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी की 3 बड़ी घोषणाओं पर सीएम योगी ने हर्ष जताया है। पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखने’ की घोषणा की। पीएम की इन घोषणाओं पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा

उन्होंने इस विषय पर एक के बाद एक कुल तीन पोस्ट किए और सभी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए उनकी घोषणाओं को विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया। नेशनल स्पेस डे की घोषणा पर सीएम योगी ने कहा कि चंद्रमा पर ‘तिरंगा’ फहराने की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने के अब हर वर्ष 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति एक रचनात्मक व प्रेरक वातावरण निर्मित होगा। प्रधानमंत्री
का आभार।

‘तिरंगा’ प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा

अपने दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम योगी ने चंद्रयान-2 के विषय में की गई घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का ‘तिरंगा’ नामकरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विफलता से कभी भी न हारने का संदेश देश वासियों को दिया है। दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह ‘तिरंगा’ प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। जय हिंद! चंद्रयान-3 के लैंडर ने जिस स्थान पर लैंड किया है, उसका नामकरण भगवान शिव के नाम पर करने पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है।

जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस प्वॉइंट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘शिवशक्ति’ नामकरण ‘विश्व कल्याण’ के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...