back to top

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर में गिरावट, 17% तक लुढ़का शेयर

नयी दिल्ली। अदाणी समूह की सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अदाणी एनर्जी के शेयर में सबसे अधिक 17 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स पर सूचीबद्ध अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 17 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 13.39 प्रतिशत, एनडीटीवी में 11 प्रतिशत और अदाणी पावर में 10.94 प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 6.96 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 6.49 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 5.43 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 4.95 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 2.53 प्रतिशत और एसीसी में 2.42 प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़े : Share Market : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 375 अंक टूटा

हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था। उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अदाणी ने पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। विनोद अदाणी, अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं।

आरोपों के जवाब में बुच दंपति ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ये निवेश 2015 में किए गए थे, जो 2017 में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति तथा मार्च 2022 में चेयरपर्सन के रूप में उनकी पदोन्नति से काफी पहले था। ये निवेश सिंगापुर में रहने के दौरान निजी तौर पर आम नागरिक की हैसियत से किए गए थे। सेबी में उनकी नियुक्ति के बाद ये कोष निष्क्रिय हो गए।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...