back to top

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें लीग के लिए आमंत्रित किया।सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात के दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आयोजन को लेकर जानकारी साझा की और लीग के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं, इससे पहले रविवार को डॉ. संजय कपूर ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी और उन्हें यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के लिए आमंत्रित करते हुए लीग के बारे में जानकारी साझा की।डॉ. संजय कपूर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात के दौरान लीग के आयोजन और प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस सीजन भी प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में खेले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...

बांग्लादेश ने फिर उठाई शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग, भारतीय उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात

बैठक के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की जरूरत पर भी जोर दिया...