back to top

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के साथ साझेदारी की है। यह पहल रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होने वाले मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए की गई है।


इस साझेदारी के तहत कैलाश सत्यार्थी ने सोनी मैक्स के लिए एक खास जागरूकता संदेश रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने परिवारों और आसपास के लोगों से बच्चों के लापता होने पर तुरंत सतर्क होने और बिना देर किए कदम उठाने की अपील की है। बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर बनी फिल्म की कहानी से जुड़े इस संदेश के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि बच्चों की सुरक्षा सिर्फ किसी एक की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में समय पर उठाया गया कदम किसी बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने में बड़ी मदद कर सकता है।बच्चों की सुरक्षा पर बनी एक दमदार फिल्मी कहानी को कैलाश सत्यार्थी की आवाज के साथ जोड़कर इस पहल का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में ज्यादा जागरूकता लाना है। साथ ही, परिवारों और समाज को यह समझाना है कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हमें मिलकर सजग रहना और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाना होगा।


नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, 2014


हर घंटे 11 बच्चों का अपहरण किया जाता है और उन्हें गलत कामों में धकेला जाता है। हर लापता बच्चा किसी का बेटा या बेटी है। इसलिए किसी भी बच्चे के लापता होने की खबर को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि हर मिनट जरूरी होता है। पुलिस की भूमिका बहुत अहम् है, लेकिन बच्चों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम ज्यादा जागरूक रहें, बच्चों को समझें और समय पर कदम उठाएँ, तो मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित माहौल में आजादी और सम्मान के साथ बड़ा हो। मुझे खुशी है कि सोनी मैक्स बच्चों की सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने में मदद कर रहा है।


देविका प्रभु, बिजनेस हेड- हिंदी मूवीज, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया


सोनी मैक्स में हमारा मानना है कि मनोरंजन लोगों को खुश करने के साथ-साथ जरूरी मुद्दों पर बात शुरू करने और अच्छा बदलाव लाने का जरिया भी बन सकता है। मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ हम फिल्म की कहानी से जुड़ी इस बात को लोगों तक और आगे ले जाना चाहते थे। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए कैलाश सत्यार्थी ने पूरी जिंदगी काम किया है और दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उनके साथ जुड़ना हमारी इसी सोच का हिस्सा है। इस पहल के जरिए हम परिवारों और समाज से सतर्क रहने और मिलकर यह कोशिश करने की अपील करना चाहते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित रहे।करीब पाँच दशकों से कैलाश सत्यार्थी बच्चों को तस्करी, बाल मजदूरी और शोषण से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हर बच्चे के सुरक्षित और सम्मान के साथ बचपन के अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाई है और दुनिया भर में बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले प्रमुख लोगों में अपनी जगह बनाई है।

यह पहल मर्दानी 3 की कहानी से भी जुड़ी है। फिल्म बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों और उन्हें बचाने की जरूरत को सामने लाती है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी हो रही है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे निडर पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। जब कई छोटी लड़कियाँ अचानक लापता होने लगती हैं, तो उनकी तलाश से शुरू हुई जाँच धीरे-धीरे एक बड़े और डरावने खेल का पता लगाती है, जिसमें एक ताकतवर तस्करी नेटवर्क शामिल है। सच्चाई सामने लाने के लिए शिवानी के पास समय बहुत कम है। फिल्म हिम्मत, इंसाफ और मासूम बच्चों को बचाने की लड़ाई की कहानी है।देखना न भूलें मर्दानी 3 का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

तुर्किये की संसद ने हजारों कुर्दिश विद्रोहियों को सशर्त आम माफी संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

संसद में विधेयक के पक्ष में 468 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 88 सांसदों ने इसका विरोध किया। अंकारा। तुर्किये की संसद ने सोमवार को...

ट्रंप ने ईरान की युद्ध क्षतिपूर्ति की मांग का उड़ाया मजाक, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

दुबई । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की उस मांग का मजाक उड़ाया है, जिसमें तेहरान ने अमेरिका और इजराइल की ओर...

बांग्लादेश ने फिर उठाई शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग, भारतीय उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात

बैठक के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की जरूरत पर भी जोर दिया...