back to top

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष पूजा-अर्चना की और मंगला गौरी का व्रत रखा। ऐसी मान्यता है कि मंगला गौरी का व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
सुहागिनों ने जहां परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। वहीं कुंवारियों ने मनपसंद पति पाने के लिए व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि बूढ़ेश्वर मंदिर में सावन माह के सोमवार को जहां सैकड़ों द्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। वहीं मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखने वाली महिलाएं अपने घर में भगवान गणेश, शिवजी और मां गौरी की पूजा.अर्चना करती हैं और मंदिर में दर्शन करने आती हैं। सावन के पहले मंगलवार को महिलाएं मनकामेश्वर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरों में पहुंची और गणेशजी को स्नान कराकर जनेऊ अर्पित किया। धूप, दीप प्रज्ज्वलित कर भोग लगाया। इसके बाद मां गौरी की आराधना करके सुहाग सामग्री अर्पित की। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शिवजी को बेल पत्र व पंचामृत से अभिषेक करके ओम नम: शिवाय का जाप किया और मन ही मन 7 बार मनोकामना मांगी। श्रावण मास में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि श्रावण मास में मंगलवार को आने वाले सभी व्रत-उपवास सुख.सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। मंगला गौरी व्रत के प्रभाव से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन माता मंगला गौरी का पूजन कर कथा का श्रवण करना चाहिए। सुहागिन महिलाओं को सोलह सोमवार के साथ मंगला गौरी व्रत अवश्य रखना चाहिए। यह व्रत प्रारंभ करने के पश्चात लगातार पांच वर्षों तक इस व्रत को रखा जाता है। श्रावण माह में ही इस व्रत का उद्यापन किया जाता है। यह व्रत पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। सौभाग्य से जुड़ा होने के कारण इस व्रत को विवाहित स्त्रियां और नवविवाहिताएं करती हैं।

RELATED ARTICLES

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

बम-बम भोले के जयकारों संग शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

सावन के दूसरे सोमवार पर राजधानी के शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चनालखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार पर...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...

लेखकों को पुस्तक छपवाने में अनुदान देगा हिन्दी संस्थान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान प्रकाशन अनुदान योजना के तहत साहित्यकारों की 200 पेज तक की कृतियों को प्रकाशित करने में सहयोग करेगा। जिसके...