back to top

Share Market Today: शेयर बाजार में आई गिरावट, 242 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी गिरा

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में मुनाफावसूली के कारण दोनों मानक सूचकांक…बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। एशिया के अन्य बाजारों में हल्के रुख के बीच सात दिनों से जारी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.01 अंक टूटकर 79,874.48 पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.3 अंक गिरकर 24,256.65 पर रहा।

पिछले सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 6,269.34 अंक यानी 8.48 प्रतिशत और निफ्टी में।,929.8 अंक यानी 8.61 प्रतिशत की तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 520.90 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 161.70 अंक लाभ में रहा था।

RELATED ARTICLES

होर्मुज के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम कम हुआ है, लेकिन आपूर्ति असंतुलित और महंगी होगी।...

बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एडीबी ने 4.22 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने देश के पूर्वाेत्तर राज्यों में बांस उद्योग के विकास के लिए 4.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लघु-व्यय...

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...

शब-ए-आशूर के अलम की जियारत को बेकरार हुए अजादार

लखनऊ। शब-ए-आशूर का जुलूस गुरुवार को विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकलते ही फिजा में या हुसैन, या हुसैन की दर्द भरी...

101 पक्षियों को पिंजरे से आजाद कर अग्निकांड में शहीद हुए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

यह कार्यक्रम 1090 चौराहे पर किया गयालखनऊ। अत्यंत हृदयविदारक घटना में,हमने अपने कई होनहार बच्चों को खो दिया है। इस दुखद हादसे में 15...

काकोरी जैन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

16 स्वप्नों के फलादेश से आनंदित हुए श्रद्धालुआज निकलेगी जन्म कल्याणक शोभायात्रालखनऊ। काकोरी जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन...

माई फर्स्ट एनकाउन्टर में दिखी राष्ट्रभक्ति व ईमानदारी

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...