back to top

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में हुआ सेवा कार्य

राजेन्द्र नगर और ऐशबाग में चला महा अभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। मंगलवार को लखनऊ में विराज सागर दास के निर्देश पर महा अभियान के तहत लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के ऐशबाग रोड और राजेन्द्र नगर वार्ड के पार्कों सहित पूरे क्षेत्र की दुकानों व मुख्य मार्गों को सेनेटाइज किया गया। रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना काल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा कार्य में जी जान से जुटा हुआ है।

 

फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि उनमें अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा का भाव है जो इस महा अभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से वह लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं। आम लोगों ने डॉ. अखिलेश दास गुप्ता को याद करते हुए विराज सागर दास के इस काम की बहुत प्रशंसा की। इसी तरह, अयोध्या दास प्रथम वॉर्ड में फरीदपुर,लॉरेन खेरा, हुसैन बाड़ी व अलमास बाग, हैदरगंज द्वितीय वॉर्ड के मोहल्लों, हैदरगंज, अमन विहार, रीफा कॉलोनी, लकड़मंडी, बीबीगंज व हाजी टोला, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिवपुरी, मर्दनखेरा, देवपुर पारा, राम विहार व डॉक्टर खेरा के मोहल्लों, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआं, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकैत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नौबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी सेवा अभियान चलाया गया। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को अपना धर्म मानते हैं।

 

मुझे यकीन है कि हम लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।
………………..

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...