back to top

सेरेना, हालेप और राओनिच आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में

मेलबर्न। सेरेना विलियम्स ने रिकार्ड 24वें ग्रैंडस्लैम की ओर कदम बढाते हुए यूजीनी बूचार्ड को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को अगले दौर में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अमेरिकी दिग्गज सेरेना ने कनाडा की बूचार्ड को 70 मिनट के भीतर 6 . 2, 6 . 2 से हराया।

24 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड की बराबरी से एक खिताब दूर है

सेरेना मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड की बराबरी से एक खिताब दूर है। वह आस्ट्रेलियाई ओपन जीत लेती है तो मेलबर्न पार्क पर उनका यह आठवां खिताब होगा। उन्होंने 2017 में यहां खिताब जीता था जब वह गर्भवती थी। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने अमेरिका की सोफिया केनिन को 6 . 3, 6 . 7, 6 . 4 से हराया जिसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब उनका सामना वीनस विलियम्स से होगा जिसने फ्रांस की एलिज कोर्नेट को हराया। एक अन्य मुकाबले में जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका तीसरे दौर में पहुंच गई जबकि उनके हमवतन केइ निशिकोरि ने पांच सेटों का मैराथन मुकाबला जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। कनाडा के मिलोस राओनिच ने भी 2014 के चैम्पियन स्टान वावरिंका को कड़े मुकाबले में हराया।

अमेरिकी ओपन चैम्पियन और चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका ने स्लोवेनिया

अमेरिकी ओपन चैम्पियन और चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका ने स्लोवेनिया की तमारा जिदानसेक को 6 . 2, 6 . 4 से हराया। बारिश के कारण बंद छत के नीचे यह मुकाबला कराया गया। अब ओसाका का सामना ताईवान की सिएह सू वेइ से होगा। एशिया के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी निशिकोरि ने तीन घंटे 48 मिनट तक चले मैच में क्रोएशिया के इवो कार्लाेविच को 6 . 3, 7 . 6, 5 . 7, 5 . 7, 7 . 6 से हराया। वहीं 16वीं वरीयता प्राप्त राओनिच ने तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वावरिंका को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 7, 7 . 6, 7 . 6 से मात दी। अब राओनिच का सामना फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट से होगा जिन्होंने पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचे कोरिया के युंग चियोन को चार सेटों में हराया। महिला वर्ग में एलिना स्वितोलिना ने विक्टोरिया कुजमोवा को 6 . 4, 6 . 1 से हराया। वहीं कैरोलिना प्लिसकोवा ने मेडिसन ब्रेंगल को 4 . 6, 6 . 1, 6 . 0 से मात दी और अब वह इटली की कैमिला जियोर्जी से खेलेगी।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...