अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डाला
लखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक ‘अनमोल रचनाएं’ का लोकार्पण आज यू पी प्रेस क्लब में हुआ। पद्मश्री डॉ अनिल रस्तोगी व स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना व से नि मुख्य वन संरक्षक अशोक दीक्षित व प्रधान वनसंरक्षक नारायणमूर्ति ने लोकार्पण किया। प्रसिद्ध गायिका व बेटी आरुषि कुँवर के संचालन में हुये इस लोकार्पण में कुँवर जी के पुत्र अक्षांश मिश्र व दामाद विनय साहू ने स्वागत किया व कुँवर जी की पत्नी श्रीमती मंजू मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर सर्वेश अस्थाना ने कुँवर जी और आरुषि से जुड़े कुछ अच्छे संस्मरण सुनाए व पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा काव्य समाज का गायन तो करता ही है साथ ही काव्य आत्मा की आवाज है। मुख्य अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर योगी योगेश शुक्ल समेत नगर के अनेक साहित्यकार व वन विभाग अधिकारी उपस्थित हुये।





