back to top

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने देश की राजधानी को बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया।

शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में दान के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी को धोखौ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सिर्फÞ निचले स्तर के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

देवरिया में एक सभा में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, दिल्ली से भी आज एक सज्जन (अरविंद केजरीवाल) वहां (अयोध्या) आए हैं और मैं उनसे भी कहना चाहूंगा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें 15 वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन दिल्ली को उन्होंने बर्बादी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया। योगी ने कहा, आज मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि अयोध्या को डबल इंजन सरकार ने नौ वर्षों में जो सजाया है, संवारा है, देखिए इस मॉडल को और फिर अपने कारनामों पर पश्चाताप करो।

मुख्यमंत्री ने कहा, जैसा न्याय अयोध्या के साथ डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किया है, अगर यही न्याय आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के साथ करती तो दिल्ली भी चमकती, जैसे आज अयोध्या धाम चमक रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज अयोध्या चमक रही है। चारों ओर फोर लेन की कनेक्टिविटी है, अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी है। अयोध्या में यात्री विश्रामालय निषाद राज के नाम पर बने हैं। भगवान राम ने वन में 14 वर्ष के वनवास के कालखंड के दौरान माता शबरी के बेर खाये थे, इसलिए अयोध्या धाम में माता शबरी के नाम पर रसोई बन रही है।

उन्होंने कहा, भगवान राम के साथ हम सबको जोड़ने का कार्य त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि ने सबसे पहले किया और अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है। योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित गबन के मामले को लेकर कहा, हमने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कार्वाई भी प्रारंभ हो जाएगी और आपने देखा कि एसआईटी की रिपोर्ट आई और तुरंत कार्वाई प्रारंभ हो गई।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...