म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज
लखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी हर नई पेशकश से यूट्यूब पर छा जाने वाली शिल्पी राज का मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी सॉन्ग ‘बर्थडे वाला दिन ‘ रिलीज हो चुका है। इस गाने को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस दामिनी यादव परफॉर्म कर रही हैं. ट्रेंडिंग सिंगर का ये नया गाना एक बार फिर उनके फैन्स के बीच पसंद किया जा रहा है. ‘बर्थडे वाला दिन’ गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-बजट फिल्मांकन और लोकेशंस हैं. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ के निमार्ता रत्नाकर कुमार हैं. इस भोजपुरी सॉन्ग को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने शानदार अदायगी की है. इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने संगीत दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निमार्ता रत्नाकर कुमार ने कहा, ‘ये भोजपुरी लोकगीत ‘बर्थडे वाला दिन’ हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगा। हमारी पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है और हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना शादियों व पार्टियों की पहली पसंद बनेगा।’ सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘जब ‘बर्थडे वाला दिन’ के बोल मेरे पास आए, तो मुझे तभी अहसास हो गया था कि यह गाना कुछ खास होने वाला है। इसमें गीत-संगीत एवं सुरों के साथ पूरा न्याय किया है.’ एक्ट्रेस दामिनी यादव ने भी इस गाने को अब तक का बेस्ट बताया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को लेकर फैन्स के खूब कमेंट भी आ रहे हैं। एक ने इसे नाइस वीडियो बताया है जबकि एक ने उन्हें रील स्टार कहा है। शिल्पी राज के गाने इंस्टा रील्स पर खूब इस्तेमाल होते हैं। 24 वर्षीय शिल्पी राज भोजपुरी की मशहूर सिंगर है. वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ भी गाने गा चुकी हैं।





