back to top

खादी आयोग द्वारा लखनऊ में सेमिनार एवं संभाषण प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक भारत सरकार के द्वारा खादी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा देश में जन-जन में खादी के प्रचार-प्रसार एवं खादी के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करने हेतु कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान में खादी संस्थाओं हेतु डिजाइन कार्यशाला तथा संस्थान में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राओं के लिए सेमिनार एवं संभाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। डिजाइन कार्यशाला में संस्थाओं से आये प्रतिनिधिओं को संस्थान के डिजाइन संकाय की विशेषज्ञ श्रीमती मृदुला सहाय के द्वारा वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए नये-नये डिजाइन के बारे में जानकारी दी गई।

इसी के साथ सेमिनार में भाग ले रहे छात्रों को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी डॉ नितेश धवन, राज्य निदेशक के द्वारा दी गई। साथ ही NIFT, UPID, Goel Institute से आई प्रख्यात डिजाइनर श्रीमती सरिता पांडे, गोयल इन्स्टीट्यूट, श्रीमती दीवांशी कपूर, NIFT एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल, टेक्सटाइल मंत्रालय के द्वारा छात्रों को खादी फेशन से जोड़ते हुए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इसी के साथ संस्थान के छात्र-छात्राओं के द्वारा संभाषण प्रतियोगिता बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू इण्टर कॉलेज, गोसाईगंज, लखनऊ में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आस-पास की कारीगर महिलाओं के मध्य खादी वार्ता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया जहाँ पर उन्हें खादी महोत्सव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी कार्यक्रमों में सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...