back to top

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, सात लोगों की मौत

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप रविवार तड़के करीब चार बजे 12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बों के पटरी से उतर जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहली नजर में दुर्घटना का मुख्य कारण रेल पटरी में दरार लग रहा है।

पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर मौजूद

इसकी जांच सीआरएस (पूर्वी क्षेत्र) लतीफ खान करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वाले के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की इश्वर से प्रार्थना की है। कुमार के निर्देश पर वैशाली के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर मौजूद हैं। पुलिस-प्रशासन रेलवे के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी ईश्वर से कामना की है।

मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। राजकीय रेल पुलिस (आरपीएफ) अधीक्षक (मुजफ्फरपुर) संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। राजेश कुमार ने बताया कि सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत बरौनी- बछवारा-हाजीपुर सिंगल रेल लाइन से मेहनार रोड स्टेशन से रविवार तड़के प्रात: तीन बजकर बावन मिनट पर गुजरने के बाद जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप तीन बजकर अट्ठावन मिनट पर पटरी से उतर गए।

घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल

उन्होंने बताया कि सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल, जिला अस्पताल और रेलवे अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना स्थल पर डॉक्टर पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध है। राजेश ने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहा है। रेलवे प्रशासन और राज्य प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी राहत और बचाव कार्यों में रेलवे की सहायता कर रहा है।

भोजन और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था

उन्होंने कहा कि रेलवे ने सभी यात्रियों के लिए दुर्घटनास्थल पर भोजन और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की है। हाजीपुर और पटना में भी भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था। उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर तीन हेल्पलाइन नंबर : सोनपुर 06158221645, हाजीपुर 06224272230, बरौनी 06279232222 और पटना में 06122202290, 06122202291, 06122202292 एवं 06122213234: जारी किए गए हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को पांच लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों में प्रत्एक को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...