back to top

मोदी की नैया डूबती देख राहुल की नागरिकता पर झूठ का बवंडर खड़ा किया गया: कांग्रेस

नई दिल्ली। नागरिकता से जुड़ी शिकायत पर गृह मंत्रालय द्वारा राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि चार चरणों के चुनाव में अपनी नैया डूबती देखकर यह सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब इनको कोई मदद नहीं मिलने वाली है।

प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि 2015 में भी राहुल गांधी की नागरिकता पर भाजपा ने सवाल किए थे और उच्चतम न्यायालय ने सारे सवालों को खारिज कर दिया था क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष जन्मजात भारतीय नागिरक हैं। सुरजेवाला ने संवादाताओं से कहा, मोदी की जी नैया डूब रही है। हताश और छटपटाए मोदी जी और भाजपा झूठ का बवंडर खड़ा करके ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। हार तय देखकर मोदी जी और भाजपा राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा, 2015 में भी इन्हीं लोगों ने यह मामला उठाया था। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई करते हुए इस आरोप को खारिज कर दिया था।

देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपना फैसला दे दिया

देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपना फैसला दे दिया जिसके बाद ये लोग चार साल तक चुप रहे। अब फिर से इस मामले को उठा रहे हैं क्योंकि चार चरणों के चुनाव में इनको पता चल गया है कि ए हार रहे हैं। सुरजेवाला ने दावा किया, ए सोचते हैं कि मुद्दों से ध्यान भटकाने से इनकी नैया डूबेगी। सच्चाई यह है कि इनकी नैया डूबने से कोई नहीं बचा सकता। कांग्रेस नेता ने कहा, ए कुछ भी कर लें, लेकिन लोग यह सवाल करना नहीं छोड़ेंगे कि रोजगार के वादे का क्या हुआ, कालेधन को वापस लाने का क्या हुआ, किसानों को लागत से 50 फीसदी अधिक देने के वादे का क्या हुआ? उन्होंने यह भी कहा कि इस नोटिस का माकूल जवाब दिया जाएगा।

सुरजेवाला ने कहा कि शिकायतकर्ता की

सुरजेवाला ने कहा कि शिकायतकर्ता की ओर से ब्रिटेन की जिस कंपनी का हवाला दिया गया है उसकी स्थापना से जुड़े दस्तावेज में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि राहुल गांधी भारतीय हैं। उन्होंने इस दस्तावेज की प्रति भी जारी की। दरअसल, राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इस पर उनका तथ्यात्मक रूख पूछा है। गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार…

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा...

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम...

संगीत-नाटक जैसी कलाओं से जुड़ें किशोरों में मानवता भी जागृत होती है

नाटक बूंद पानी की ने महिलाओं को अपने सम्मान के लिए ऊदा देवी की भांति संघर्ष का मार्ग दिखायालखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...