back to top

वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के टीके के लिए लक्ष्य किया तय

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 वायरस के उन क्षेत्रों की पहचान की है जिनके लिए टीके की खोज की जानी है। इस कार्य हेतु कैंसर प्रतिरोधी उपचार के विकास के लिए उपयोग किए जाने वाले साधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। अमेरिका में चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ऑफ फिलाडेल्फिया (सीएचओपी) में कैंसरकारी कोशिकाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तरीके का इस्तेमाल नए कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधी प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए किया गया।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रणनीति के इस्तेमाल से तैयार टीका मानव आबादी को सुरक्षा प्रदान करेगा और एक दीर्घकालिक प्रतिरोधी क्षमता सुलभ कराएगा। सीएचओपी में बाल कैंसर रोग विशेषज्ञ और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर जॉन एम मारिस ने कहा, कई मायनों में कैंसर एक विषाणु की तरह व्यवहार करता है इसलिए हमारे दल ने उन तरीकों के इस्तेमाल का फैसला किया जो हमनें बच्चों में कैंसर के विशिष्ट प्रारुपों की पहचान के लिए विकसित किए थे। हमनें उन तरीकों का इस्तेमाल सार्स-सीओवी-2 को लक्षित करने के उद्देश्य से सही प्रोटीन क्रम की पहचान के लिए करने का फैसला किया। से

ल रिपोर्ट मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित इस शोध के वरिष्ठ लेखक मारिस ने कहा, हमें लगता है कि हमारा तरीका एक ऐसी दवा का मार्ग प्रशस्त करेगा जो सुरक्षित और प्रभावी हो तथा जिसका व्यापक पैमाने पर उत्पादन किया जा सके। शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने, इसे फैलाने वाले विषाणु, सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ सुरक्षित व प्रभावी दवा की तत्काल जरूरत पैदा कर दी है।

RELATED ARTICLES

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...