back to top

लद्दाख में छुट्टियां मनाती नजर आईं सारा अली खान

एक्ट्रेस ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सारा इन दिनों लद्दाख में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर कीं है। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी छुट्टियों की कुछ फोटोज शेयर कीं है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से सूर्योदय की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गोल्डन ऑवर। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख में हरियाली, शांति स्तूप, उसके चबूतरे और ध्यान करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं है। इसके साथ ही सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह झूले में बैठकर सूरज की रोशनी लेती नजर आ रही थीं। प्रसंशकों के साथ अपनी फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- प्रकृति, सुख-शांति। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है सारा यहां किसी काम के सिलसिले में पहुंचीं है या फिर सिर्फ छुट्टिया बिताने। इससे पहले अभिनेत्री मालदीव्स और कश्मीर में छुट्टियां मनाती नजर आईं थी।

बता दें कि सारा के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी छुट्टियों पर गई हुई हैं। दरअसल, दोनों एक्ट्रेसस को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। साथ ही फोटो में भी दोनों साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, राधिका ने अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।  वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में नजर आई थीं। इस में फिल्म में एक्टर वरुण धवन के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, सारा ने आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। यह उनकी पांचवीं बॉलीवुड फिल्म होगी।

RELATED ARTICLES

डॉन आफ जौनपुर एक प्रेम कहानी है : विशाल आदित्य सिंह

जौनपुर की पृष्ठभूमि पर दो लोगों की कहानी दिखाई गईलखनऊ। बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में नजर आने वाले एक्टर विशाल...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...