back to top

सपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में क्रान्ति दिवस के मौके पर उसका राज्यव्यापी प्रदर्शन सफल रहा। पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हमने राज्य भर में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। गोरखपुर, लखनऊ, अलीगढ़, अमरोहा और कुछ अन्य जिलों में पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। उन्होंने कहा कि राज्य के 75 जिलों में 12 लाख से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लाठीचार्ज के बारे में पुलिस सूत्रों ने हालांकि बताया कि सपा का दावा गलत है। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बलप्रयोग किया गया है।

 

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। सपा नेताओं ने संबद्घ जिलाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। चौधरी ने बताया कि प्रदेश में सपा कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं, उन पर अत्याचार हो रहा है। सरकार पिछले ढाई साल में कोई नई परियोजना शुरू करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है और सपा किसानों, युवाओं एवं महिलाओं से जुडे मुददों पर सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी। सपा के प्रदर्शन पर राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा राज्य में हो रहे चहुंमुखी विकास को पचा नहीं पा रही है इसलिए इस तरह के प्रदर्शन कर रही है। राज्य में पिछले दो साल में रिकार्ड निवेश आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। बाहर के लोगों के मन में राज्य को लेकर अवधारणा में जबर्दस्त बदलाव आया है। शर्मा ने कहा कि चाहे कुंभ हो या प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो या शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना हो, हर बार ते बात सिद्घ हुई है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...