back to top

रुपया शुरूआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.59 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई। कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के समर्थन से रुपया बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.59 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्थानीय मुद्रा को उसके सर्वकालिक निम्न स्तर को पार करने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया जिससे स्थानीय मुद्रा को और समर्थन मिला। भारतीय उत्पादों पर बुधवार को 25 प्रतिशत अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क लागू होने के बीच विदेशी पूंजी की निकासी और कमजोर घरेलू शेयर बाजारों ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला। फिर 87.59 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.69 पर बंद हुआ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत फिसलकर 98.07 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरूआती कारोबार 508.16 अंक फिसलकर 80,278.38 अंक पर और निफ्टी 157.35 अंक की गिरावट के साथ 24,554.70 अंक पर आ गया।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...