back to top

बलिया: टेम्पो और जीप की टक्कर में एक छात्र की मौत, आठ जख्मी

बलिया: बलिया जिले के नवरतनपुर गांव के पास एनसीसी में दाखिले की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों से भरे एक टेम्पो की जीप से टक्कर हुई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डीएवी इंटर कॉलेज, बिल्थरा रोड के 20 छात्र सोमवार की रात एक टेम्पो में सवार होकर जिला मुख्यालय जा रहे थे। रास्ते में नवरतनपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक जीप ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो पलट गया। इस दुर्घटना में कृष्णा राजभर (16) की मौत हो गई।

 

इस घटना में गम्भीर रूप से जख्मी आठ छात्रों को उपचार के लिए सिकन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से तीन छात्रों को स्थिति नाजुक होने पर वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र एनसीसी में दाखिले के लिए लिखित और शारीरिक परीक्षा देने जिला मुख्यालय जा रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...