back to top

दो लाख का ईनाम और ठिकाना पाकिस्तान !

लखनऊ। पूर्वांचल की धरती पर कई बड़े अपराध करने वाले शूटर माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी हैं लेकिन कई ऐसे भी वफादार शूटर हैं जो उनके सबसे करीबी और लाडलों में शामिल हैं जो आज भी अपने आका के लिए तैयार हैं चाहे वह देश में हो या देश के बाहर। लाडलों की लिस्ट में एक नाम शहाबुदीन का भी शामिल है जिस पर यूपी पुलिस की तरफ से दो लाख का ईनाम रखा गया है। यह वह शातिर अपराधी है जो अभी तक पुलिस व उसकी सभी जांच एजंसियों की पकड़ से दूर है।

बताया जा रहा है 2005 में विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद शाहबुददीन को भी मुख्तार ने ही देश से बाहर भाग जाने के लिए कहा था तब से यह लापता है। शहाबुददीन को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस की सभी एजेंसियों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन उनकी परछाई भी नहीं छू सकी। जिसके बाद सीबीआई लगी और सारे घोड़े खोलने के बाद हाथ भी हाथ नहीं लगा और यह सन्तुष्टी कर बैठ गयी कि यह अब देश में नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान या नेपाल में है। ऐसे में यूपी पुलिस ने शहाबुददीन पर दो लाख का इनाम घोषित कर खाना पूर्ति खाना पूर्ति कर दी और अब राम भरोसे बैठी है।

दो बड़े हत्याकांड में भी आया था शातिर शूटर का नाम

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद किशोर रुंगटा के अपहरण और हत्या और विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी शहाबुददीन का नाम सामने आया था जिसकी वजह से सीबीआई उसे भी तलाश रही है। शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी पर दो लाख का तो वहीं अताउर्रहमान की गिरफ्तारी कराने वाले को पांच लाख का इनाम मिलना तय है। बताया जा रहा है कि जो जांच एजेसिंयो ने रिपोर्ट पेश की थी उसमें इनके भारत से पाकिस्तान भागने की तारीख तक दर्ज की थी। जेल में बंद माफिया डॉन, मुख्तार अंसारी के यह दोनों ही मुंहलगे रहे थे।

मुख्तार ने ही दी थी अपने लाडले शहाबुददीन को देश छोड़ने की सलाह

बताया जा रहा है कि शहाबुद्दीन, मुख्तार अंसारी के सबसे विश्वासपात्र और खतरनाक शूटर माना जाता था। वैसे तो मुख्तार के करीबियों की फैरिस्त बहुत बड़ी है जिसमें कुछ लोगों को यूपी पुलिस व एसटीएफ मुठभेड़ में मार चुकी है या जो बचे हैं वह सलाखों के पीछे हैं या देश से बाहर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जब भी यूपी पुलिस कभी किन्हीं नए मोस्ट वॉन्टेड माफियाओं-गैंगस्टर्स की काली सूची तैयार करती है तो इस लिस्ट में शहाबुददीन का नाम अंकित कर खाना पूर्ति कर देती है। वैसे अब प्रदेश पुलिस व कई जांच एजेंसियां फरार इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं और जैसे ही कुछ इनपुट मिलेगा यूपी पुलिस के जां बाज उसे सलाखों के पीछे होंगे।

RELATED ARTICLES

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे-ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज

मुंबई। पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल, एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों...

भूस्खलन के बाद व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं निलंबित

मुंबई। भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी...