back to top

आठ ट्रेनों के कानपुर सेंट्रल पहुंचने के समय में हुआ संशोधन

लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12003-12004 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का 06 सितम्बर से अगली सूचना तक उत्तर मध्य रेलवे के फफूंद स्टेशन पर एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव निम्नवत प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त इस गाड़ी के इटावा, टुण्डला, अलीगढ़ जं. एवं कानपुर सेण्ट्रल स्टेषन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी के फफूंद स्टेशन पर ठहराव दिये जाने के फलस्वरूप कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन से 08 गाड़ियों के समय में भी 06 सितम्बर से परिवर्तन किया जायेगा।

संशोधित समय के तहत लखनऊ से 06 सितम्बर से चलने वाली 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार इटावा स्टेशन पर 18.00 बजे पहुंचकर 18.20 बजे छूटेगी, टुण्डला स्टेशन पर 19.26 बजे पहुंचकर 19.28 बजे छूटेगी तथा अलीगढ़ स्टेशन पर 20.15 बजे पहुंचकर 20.17 बजे छूटेगी।

नई दिल्ली से 06 सितम्बर से चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस अगली सूचना तक कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.23 बजे पहुंचकर 11.28 बजे छूटेगी। इसके अलावा सात जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर समय में संशोधन किया गया है उनमें गोरखपुर से 06 सितम्बरसे चलने वाली 12598 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी। जबकि यशवन्तपुर से 06 सितम्बर से चलने वाली 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी। तो यशवन्तपुर से 06 सितम्बर से चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी।

इसी क्रम में पुणे से 06 सितम्बर से चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी। तो ओखा से 06 सितम्बर से चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 11.42 बजे पहुंचकर 11.47 बजे छूटेगी। वहीं उदयपुर सिटी से 06 सितम्बर से चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी। इसी क्रम में सूरत से 06 सितम्बर से चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी । पुणे से 06 सितम्बर से चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 10.14 बजे पहुंचकर 10.15 बजे छूटेगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...