back to top

क्लीनिकल ट्रायल व मेडिकल रिसर्च के संसाधनों में की जाये वृद्धि

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि संस्थान में उच्च स्तरीय क्लीनिकल ट्रायल तथा मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिये संसाधनों में वृद्धि का हर संभव प्रयास किया जाये। यूपी सरकार की स्टार्ट अप पालिसी के अन्तर्गत संस्थान में इनोवेशन एवं इनक्युबेशन केन्द्र की स्थापना तथा इसे कंपनीज अधिनियम-2013 के सेक्शन-8 के अन्तर्गत एक कंपनी के रूप में पंजीकृत करने पर बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की बोर्ड आफ गवर्नर्स की 39वीं बैठक हुई। जिसमें कई फैसले लिए गए। संस्थान में क्रय प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक के उपकरणों के क्रय के लिए उच्च स्तरीय क्रय समिति (हाई लेवल परर्चेज कमेटी), जिसके अध्यक्ष प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त विभाग के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामित हैं, के द्वारा अनुमोदन प्रदान करने के उपरान्त निदेशक संस्थान द्वारा क्रयादेश जारी किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया तथा निर्देश दिये गये कि ऐसे अनुमोदित उपकरणों की सूची आगामी बोर्ड आफ गवर्नर्स की बैठक में अवलोकनार्थ व सूचनार्थ प्रस्तुत की जाये।

बोर्ड द्वारा संस्थान के स्नातक पाठ्यक्रमों (एममीबीएस), स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम एवं एमसीएच) एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों (बीएससी नर्सिंग) के लिए नियमावली पर अनुमोदन प्रदान किया गया। संस्थान के इन पाठ्यक्रमों के लिए जाने वाले शुल्क तथा उक्त पाठ्यक्रमों में आवश्यक इन्टर्नशिप की अवधि के दौरान छात्रों को स्टाइपेंड के भुगतान पर भी अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा कॉलेज आॅफ नर्सिंग में अत्याधुनिक स्किल लैब स्थापित किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया तथा स्किल लैब के लिए एनएचएम के माध्यम से ग्रांट प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। संस्थान के नये संकायाध्यक्ष के रूप में प्रो. प्रद्युम्न सिंह की नियुक्ति पर भी बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...