back to top

निर्भया के दोषियों को फांसी दिलाने के लिए राष्ट्रपति से अनुरोध

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया है कि 2012 के सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाया जा सके, इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा तय की जाए।

मीडिया में निर्भया नाम से जाना जाने लगा

मामले के तीन दोषी मृत्युदंड को चुनौती देते हुए जल्द उपचारात्मक याचिका दाखिल कर सकते हैं। पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ 16 और 17 दिसंबर, 2012 की दरमियानी रात दक्षिणी दिल्ली में चलती बस में छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसे बुरी तरह प्रताड़ित कर सड़क पर फेंक दिया था। 29 दिसंबर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में लड़की की मृत्यु हो गई जिसे मीडिया में निर्भया नाम से जाना जाने लगा। मामले के एक आरोपी राम सिंह ने खुद जेल में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। मामले के एक किशोर दोषी को एक सुधार गृह में तीन साल की अधिकतम कैद की सजा सुनाई गई थी।

मालीवाल ने कहा कि एक निश्चित समयसीमा होनी चाहिए

राष्ट्रपति कोविंद को लिखे पत्र में मालीवाल ने कहा कि एक निश्चित समयसीमा होनी चाहिए जिसके भीतर पूरी न्यायिक प्रक्रिया समाप्त की जानी चाहिए ताकि इस तरह के मामले ज्यादा नहीं खिंचें। उन्होंने कहा, अगर आपको उचित लगे तो आप केंद्र सरकार को निर्देश दे सकते हैं कि देश में तत्काल एक अध्यादेश लाकर सुनिश्चित किया जाए कि बलात्कार के मामलों में सुनवाई अपराध के तीन महीने के अंदर पूरी हो और उसके बाद पुनर्विचार याचिका तथा उपचारात्मक याचिका समेत अन्य सभी अपीलें अगले तीन महीने के अंदर निपटाई जाएं। छह महीने के अंदर न्याय की गारंटी होनी चाहिए। मालीवाल ने राष्ट्रपति से बलात्कार पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए एक निश्चित प्रणाली बनाने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...