back to top

भीड़ लगने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। गुडम्बा के कल्याणपुर में दुकान के बाहर भीड़ लगी होने पर दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। गुडम्बा के खत्री चौकी प्रभारी कौशलेंद्र सिंह के मुताबिक 23 मार्च की रात करीब नौ बजे यूनिटी सिटी चौराहे के पास स्थित बाजपेई किराना स्टोर पर देर शाम लोग भीड़ लगाए खड़े थे। जिस पर दुकानदार अमित कुमार को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया गया और दुकान पर भीड़ न लगाए जाने की हिदायत दी गई।

दरोगा के मुताबिक करीब एक घंटे बाद वापस आने पर दोबारा भीड़ इकट्ठा मिली। वहीं आरोपित दुकानदार का कहना है कि जब पुलिस आई थी तो वह दुकान बंद कर रहे थे। इसके बावजूद उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इंस्पेक्टर गुडम्बा रीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दरोगा कौशलेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जगह-जगह हुयी सधन जांच: लोगों को राहत देने के साथ ही पुलिस ने जगह-जगह सधन जांच भी की। बेवजह घूम रहे लोगों से सख्ती से निपटा गया। चेकिंग के दौरान लोगों को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जागरूक कर अपने -अपने घरों में ही रहने की अपील की गयी। अनावश्यक रोड़ पर गाड़ियों से घूमने वाली जनता को बाहर न निकलने की हिदायत दी गयी। इस दौरान नौ लोगों पर कार्यवाही की गयी। जबकी 1072 वाहनों का चालान करते हुए 39 वाहन सीज किये गये।

घूमने से मना करने पर चौकी इंचार्ज से की हाथापाई: बाजारखाला के ऐशबाग चौकी प्रभारी राकेश कुमार चौरासिया पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर जनता से अपने घरों से बाहर न निकले की अपील कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर घूम रहे आदमी से चौकी प्रभारी ने पूछताछ किया तो वह अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतर आया। जिसमें चौकी प्रभारी समेत एक और पुलिस कर्मी को चोंटे आ गयी। जिसे बाद में कार्रवाई करते हुए थाने भेज दिया गया।

लोगों के घर पहुचांया राशन: वहीं इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में दुगवां चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने लॉक डाउन के चलते अपाहिज महिला को जो कि घर मे अकेले रहती है। अल्का शर्मा 149/31 हरिनगर निवासी ने पुलिस को 112 पर सूचना दी थी। जिसके बाद दुगावां चौकी इंचार्ज ने पहुचाया राशन। इसी तरह हजरतगंज स्थित एक बुजुर्ग महिला की समस्या पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने उसकी मदद करते हुए जहां उसकी चेक पर बैंक से रुपये निकालकर लाकर दिये। वहीं उनकी बाजार से दवाएं लाकर दी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...